सतना जिला अस्पताल में उप संचालक स्वास्थ्य वैभव जैन ने पांच घंटे तक वार्डों, ब्लड बैंक, ड्रग स्टोर और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड और चिकित्सा सेवाओं की गहन समीक्षा की।
सतना-मैहर सिविल अस्पताल निरीक्षण में राज्यस्तरीय टीम ने लेबर रूम स्ट्रक्चर में तकनीकी गड़बड़ी पाई। कुपोषण जांच के दौरान एनआरसी कार्य सराहा गया, वहीं सुधार के निर्देश भी जारी किए गए।
मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सतना जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से सुधार के निर्देश दिए। 32.54 करोड़ की लागत से बनने वाले 150 बेडेड नवीन भवन का कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का आदेश दिया गया। सितंबर माह में 3236 सर्जरी और 865 प्रसव को बड़ी उपलब्धि बताया गया। सांसद गणेश सिंह ने भी सोनोग्राफी और ब्लड सेपरेशन यूनिट की व्यवस्था पर जोर दिया।















